हाईवे स्थित दोराहा के पास बुधवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।पलिस के अनुसार गांव कनौरा निवासी 47 वर्षीय मुन्नू और उसकी 45 वर्षीय पत्नी जोसमीन बाइक से आ रहे थे। रुद्रपुर हाईवे स्थित दोराहा के पास पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर कोतवाल नरेश चौहान, दोराहा चौकी प्रभारी देवेंद्र मेहता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फर्जी पुलिस बनकर ठगी का आरोप, पत्नी ने रोका तो पति ने दे दिया तीन तलाक
सितारगंज। गांव गौरीखेड़ा में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर नकली पुलिस बनकर लोगों से ठगी करने, विरोध करने पर मारपीट और तीन तलाक…