उत्तराखंड विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुधवार को विपक्ष के हंगामे के बीच संपन्न हो गया। सदन में 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट और विनियोग विधेयक समेत सभी 10 विधेयक पारित किए गए। विरोध के दौरान विपक्षी विधायक सदन के वेल में पहुंचे और काले झंडे दिखाने के साथ कागज भी फेंके। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।
उत्तराखंड विधानसभा सत्र: सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में गैरसैंण में सबसे अधिक समय तक विधानसभा सत्र चला है करवा चौथ के अवसर पर उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस फैसले से करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला कर्मचारियों को त्योहार मनाने के लिए समय मिल सकेगा।