फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे MBBS में एडमिशन, लाखों का खेल उजागर; तीन आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला कराने के मामले में एसआईटी ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुजफ्फरनगर निवासी प्रवीण कुमार, हरिद्वार के जगपाल सिंह और बिजनौर निवासी रामपाल सिंह शामिल हैं। आरोप है कि इन्होंने अपनी बेटियों को मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र और आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज कूटरचित तरीके से तैयार कराए थे। अब तक इस प्रकरण में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

एसएसपी के निर्देश पर एसपी ग्रामीण-1 जया बलूनी के नेतृत्व में गठित एसआईटी मामले की जांच कर रही है। 13 सितंबर को रायपुर और क्लेमेनटाउन थानों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी पोर्टल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में अभ्यर्थियों की ओर से प्रस्तुत दस्तावेज फर्जी पाए गए थे
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फर्जी पुलिस बनकर ठगी का आरोप, पत्नी ने रोका तो पति ने दे दिया तीन तलाक

    सितारगंज। गांव गौरीखेड़ा में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर नकली पुलिस बनकर लोगों से ठगी करने, विरोध करने पर मारपीट और तीन तलाक…

    58 साल से दुकान का किराया सिर्फ 50 रुपये महीना, कोर्ट ने किराएदार को बेदखल करने का सुनाया फैसला

    काशीपुर। सिविल जज पूनम टोडी की कोर्ट ने महाराणा प्रताप चौक पर स्थित 58 साल पुरानी दुकान के मामले में संजय कुमार व अन्य बनाम हरजिंदर सिंह व अन्य में…

    You Missed

    फर्जी पुलिस बनकर ठगी का आरोप, पत्नी ने रोका तो पति ने दे दिया तीन तलाक

    58 साल से दुकान का किराया सिर्फ 50 रुपये महीना, कोर्ट ने किराएदार को बेदखल करने का सुनाया फैसला

    सात माह की गर्भवती की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल में देर रात हंगामा

    करवा चौथ पर चांद के दीदार में हो सकती है देरी, आसमान में छाए रह सकते हैं बादल

    नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, अजय कुमार का आरोप—साजिश के तहत काटे जा रहे वोट

    फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे MBBS में एडमिशन, लाखों का खेल उजागर; तीन आरोपी गिरफ्तार