सात माह की गर्भवती की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल में देर रात हंगामा

शाहजहांपुर, – बंडा क्षेत्र में सात माह की गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने निजी अस्पताल में हंगामा किया। परिवार ने डॉक्टर पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।मामला बंडा थाना क्षेत्र के ढका घनश्याम गांव का है। गांव निवासी शैलेश की पत्नी रेखा सात माह की गर्भवती थी। परिजनों के अनुसार, उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। मंगलवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे बंडा स्थित जीवन रेखा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे भर्ती कर ड्रिप चढ़ाई गई। परिजनों का आरोप है कि भर्ती होने के कुछ समय बाद रेखा की हालत और गंभीर हो गई। उनका कहना है कि अस्पताल में समुचित उपचार नहीं मिला और उसे दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया गया। इसके बाद परिजन उसे लेकर शाहजहांपुर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    करवा चौथ पर चांद के दीदार में हो सकती है देरी, आसमान में छाए रह सकते हैं बादल

    बरेली –  करवा चौथ पर इस बार सुहागिनों को चंद्रमा के दीदार के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। पति की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाएं दिनभर व्रत…

    पुलिस की लापरवाही पड़ी भारी, अभिरक्षा से बंदी फरार होने पर आठ निलंबित

    बरेली,   जिला कारागार से न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया बंदी सचिन पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। घटना 21 अक्टूबर की है। बंदी के फरार होने के मामले…

    You Missed

    फर्जी पुलिस बनकर ठगी का आरोप, पत्नी ने रोका तो पति ने दे दिया तीन तलाक

    58 साल से दुकान का किराया सिर्फ 50 रुपये महीना, कोर्ट ने किराएदार को बेदखल करने का सुनाया फैसला

    सात माह की गर्भवती की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल में देर रात हंगामा

    करवा चौथ पर चांद के दीदार में हो सकती है देरी, आसमान में छाए रह सकते हैं बादल

    नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, अजय कुमार का आरोप—साजिश के तहत काटे जा रहे वोट

    फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे MBBS में एडमिशन, लाखों का खेल उजागर; तीन आरोपी गिरफ्तार