सितारगंज। गांव गौरीखेड़ा में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर नकली पुलिस बनकर लोगों से ठगी करने, विरोध करने पर मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की है।गांव नकहा नयागांव निवासी रूबी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच जून 2022 को उसका निकाह बरेली के शरीफनगर निवासी जाहिद से हुआ था। आरोप है कि निकाह के पांच दिन बाद से ही पति और ससुरालियों ने कम दहेज लाने का ताना देकर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। मायके वालों ने दो बार 50-50 हजार रुपये भी दिए, लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। वर्ष 2023 में उसने बरेली के देवरनिया थाने में शिकायत की थी। बाद में पंचायत में समझौता होने पर शिकायत वापस ले ली। वर्ष 2026 में हुई पंचायत में पति के साथ सितारगंज के गांव गौरीखेड़ा में किराये के मकान में रहने और मारपीट व दहेज की मांग नहीं करने पर सहमति बनी थी।
58 साल से दुकान का किराया सिर्फ 50 रुपये महीना, कोर्ट ने किराएदार को बेदखल करने का सुनाया फैसला
काशीपुर। सिविल जज पूनम टोडी की कोर्ट ने महाराणा प्रताप चौक पर स्थित 58 साल पुरानी दुकान के मामले में संजय कुमार व अन्य बनाम हरजिंदर सिंह व अन्य में…