अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार छात्र को मारी टक्कर, मौत

रुद्रपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार नौवीं के छात्र की मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।  जानकारी के अनुसार भूत बंगला निवासी 17 वर्षीय मोहसिन पुत्र इरशाद नौवीं का छात्र था। बीती शाम वह अपने दोस्त आसिब के साथ बिलासपुर टांडा शादी में जा रहा था। दोनों स्कूटी पर सवार होकर घर से निकले थे यूपी बार्डर पर सोहराब होटल के पास दोनों लघुशंका के लिए रूके थे। मोहासिन स्कूटी पर ही बैठा था जबकि आसिब लघुशंका के लिए सड़क किनारे गया था तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी और फरार हो गया। हादसे में मोहसिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। मोहसिन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बरेली ले जाया जा रहा था, रास्ते में बहेड़ी के पास उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान