खेत में आपसी विवाद के दौरान युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; दिल्ली रेफर

काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर निवासी 22 वर्षीय गुरवीर सिंह पुत्र गुरमेज सिंह को शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान गोली लग गई। पेट के निचले हिस्से में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे चामुंडा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल हरेंद्र चौधरी और एसएसआई नवीन बुधानी अस्पताल पहुंचे और जानकारी जुटाई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना को लेकर जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए जा रहे हैं। युवक को गोली कैसे लगी, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

      कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। साहू के खिलाफ…

    पत्नी रेखा आर्या की शिकायत के बाद फरार गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से पकड़ा गया

       उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। उनकी तलाश में पुलिस करीब 25…

    You Missed

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

    खेत में आपसी विवाद के दौरान युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; दिल्ली रेफर

    पत्नी रेखा आर्या की शिकायत के बाद फरार गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से पकड़ा गया

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    जंगलों पर संकट के बादल,वन विभाग ने संरक्षण की कवायद तेज  अतिक्रमण- विकास की दोहरी मार झेल रहे वन -घटते दायरे को थामने,हरियाली बढ़ाने पर जोर