रूद्रपुर । ईश्वर कालोनी में मेडिकल कारोबारी के घर में आग लगने से हड़कम्प मच गया। यहां आग का काबू किया ही जा रहा था कि तभी भल्ला मेडिकल गली में स्थित एक घर में आग लगने की सूचना से हड़कम्प मच गया। आनन फानन में दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। दोनों अग्निकाण्ड में लाखों की क्षति का अनुमान है।
