जिलाधिकारी ने की शिलान्यास एवं लोकार्पण के कार्यो की समीक्षा

रुद्रपुर। जिलाधिकारी उदयराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शिलान्यास एवं लोकार्पण के कार्यो की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 30 नवम्बर 2023 को मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास एवं लोकार्पण किये जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है, इस लिये जिन विभागों द्वारा लोकार्पण/शिलान्यास कराये जाने है वे विभाग शिलान्यास/लोकार्पण की सूचना शीघ्र जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सभी सम्बन्धित विभाग जन कल्याणकारियों योजनाओं को आम जन मानस को जानकारी उपलब्ध कराने व लाभान्वित करने हेतु स्टॉल लगाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि यदि किसी भी योजना से लाभार्थी को लाभान्वित किया जाना है तो वे विभाग संबंधित लाभार्थियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाये ताकि कार्यक्रम में ही संबंधित योजना से लाभान्वित किया जा सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, सीएमओ डॉ0 मनोज शर्मा, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तरा ह्यांकी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान