दबंगों ने किया मां पुत्री पर जानलेवा हमला जमीन मकान को हड़पने के उद्देश्य से हमला करने का लगाया आरोप कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंची पाड़िता 

Spread the love

रुद्रपुर। मकान पर कब्जा करने के लिए दबंगों ने सामान निकालने आई मां पुत्री पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की रपट दर्ज करा दी गई है।  दर्ज रपट में अनिल कुमार सिंह पुंडीर एडवोकेट विकास नगर थाना गांधी पार्क, अलीगढ ने कहा है कि 4 दिसंबर सायं 5 बजे उसकी बहन बिनीता कुमारी पत्नी विवेक चौहान निवासी फौजी मटकोटा अपने बच्चों के साथ शांति विहार कॉलोनी में अपनी पुत्री सारिका उर्फ परी के साथ अपने घर सामान निकालने गयी। तभी विकास पुत्र वीरेन्द्र सिंह, उसकी पत्नी रचना व साला मकान से सामान निकालने के लिए मना करने लगे। उसने इस बात का विरोध किया तो सभी ने एक राय होकर लोहे की रॉड लाठी डन्डों से बहन विनीता व उसकी पुत्री सारिका के साथ काफी मारपीट की। जिससे उसकी आंख में काफी चोटें आंई और एक हाथ फैक्चर हो गया। आरोप है विकास ने जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन पर पैर रखकर दबाया उसकी हालत नाजुक बनी हुई  है जिसका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। विकास को उसके अन्य परिवारीजन सहयोग दे रहे हैं जिस कारण उसने विवेक चौहान के मकान और जमीन पर अनाधिकृत कब्जा बना रखा है। जमीन मकान को हड़पने के उद्देश्य से उसकी बहन बिनीता व उसके पुत्र व पुत्री, बहनोई को उक्त लोग जान से मार सकते हैं। इस घटना की जानकारी मुझे टेलीफोन व वीडियो कॉल से प्राप्त हुई मेरी बहन के गम्भीर चोटें आई हैं घटना के समय बहुत से लोग इकट्ठे हो गये जिन्होंने मेरी बहन व उसकी लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में दे दी गई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप