द्वारिका एंक्लेव में आबकारी का छापा कोठी के ताले तोड़े तो मिली अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री  भारी मात्रा में शराब बरामद, शराब निर्माण करने वाला मौके से फरार  

रुद्रपुर। धर्मपुर गांव में द्वारिका एंक्लेव में आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर अवैध शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। टीम ने चार ताले तोड़े। यहां भारी मात्रा में गुलाब ब्रांड की शराब, खाली बोतलें, ढक्कन और रैपर बरामद हुए हैं। शराब निर्माण करने वाला विशाल मंडल निवासी लालकुआ मौके से फरार हो गया।
आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि द्वारिका एंक्लेव में विशाल मंडल ने एक कोठी किराए पर ले रखी है, जहां अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। सूचना पर आबकारी टीम मौके पर पहुंची तो विशाल ताला लगा कर भाग खड़ा हुआ। जिस पर आबकारी टीम ने एसओजी को सूचना दी और मकान का ताला तोड़कर देखा तो अंदर शराब का जखीरा बरामद हुआ। यहां शराब के पव्वे गत्तों में मिले। साथ ही बड़े ड्रम खाली बोतलें, ढक्कन, उत्तराखंड सरकार के रैपर बरामद हुए। यह मकान मध्य प्रदेश के एक व्यक्ति का है, जिन्होंने विशाल मंडल को किराए पर दे रखा है। विशाल पहले भी अवैध शराब में गिरफ्तार हो चुका है। मोहल्ले के तमाम लोग यहां एकत्र हो गए। उनका कहना था कि गाड़ी अंदर तक जाती थी, और उसमें पेटियां भर कर जाती थी। दुर्गंध से लोग परेशान थे। वह मकान मालिक से शिकायत भी कर चुके थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान