नैनीताल और भीमताल झील में दो युवकों के शव मिलने से फैली सनसनी

नैनीताल और भीमताल झील में दो युवकों के शव मिलने से फैली सनसनी
नैनीताल। उत्तराखंड की नैनीताल और भीमताल झील से आज सवेरे दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। नैनीझील से 25 वर्षीय तो भीमताल झील से लगभग 40 वर्षीय युवक का शव मिला है।
सोमवार सवेरे नैनीताल जिले में भीमताल केंचुली देवी मंदिर के पास झील में उतराते शव को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाव की मदद से शव को बाहर निकाला। लगभग 40 वर्षीय इस युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव कई दिन पुराना माना जा रहा है। शव के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं और मौत का कारण डूबना माना जा रहा है। इसके बाद लगभग 10 बजे नैनीझील में क्वालिटी बोट स्टैण्ड के पास एक युवक का शव उतराता दिखा तो नाविकों ने पुलिस को सूचित किया और शव को झील से बाहर निकाला। पुलिस शव को अस्पताल ले आई लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। मृतक गेठिया निवासी विकास कुमार बताया जा रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    दशहरा पर्व पर गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव से निपटने के लिए यातायात का खाका तैयार हो गया है। मंगलवार सुबह…

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    हल्द्वानी  : नैनीताल जिले में एक महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने, उन पर पिस्तौल तानने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एसओजी के एक कांस्टेबल…

    You Missed

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    कार या 25 लाख दो, वरना धर्म बदलो..विवाहिता को घर से निकाला,

    फोन बंद, पप्पू गिरधारी लापता, 39 मुकदमों वाला पुराना रिकॉर्ड फिर चर्चा में