दशहरा पर्व पर गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव से निपटने के लिए यातायात का खाका तैयार हो गया है। मंगलवार सुबह सात बजे से शहर में भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। शाम चार बजे से प्रमुख रास्तों पर भी यातायात रोक दिया जाएगा। फलमंडी से बाटा चौक और अग्रसेन चौक के बीच सभी वाहनों पर रोक रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों से निपटने के लिए नौ स्थानों पर पुुलिस तैनात रहेगी।भारी वाहनों को किच्छा रोड के राधा स्वामी सत्संग फ्लाईओवर, काशीपुर रोड के एमेनिटी स्कूल फ्लाईओवर, रामपुर बॉर्डर और पार्ले चौक से रिंग रोड होकर गंतव्य तक पहुंचना होगा। काशीपुर, हरिद्वार, रामपुर, दिल्ली, किच्छा, सितारगंज, हल्द्वानी और नैनीताल की ओर जाने वाले वाहनों को भी निर्धारित डायवर्जन से निकाला जाएगा। त्रिशूल चौक से डीडी चौक तक जाने वाली रोडवेज बसें तीनपानी और किच्छा बाईपास से गुजरेंगी।
महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच
हल्द्वानी : नैनीताल जिले में एक महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने, उन पर पिस्तौल तानने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एसओजी के एक कांस्टेबल…

