पलामू में महाशिवरात्रि के तोरणद्वार पर  दो  समुदायों में हिंसा धार्मिक स्थल से पत्थरबाजी, घर-मकान-दुकान फूंके

Spread the love

पलामू में महाशिवरात्रि के तोरणद्वार पर  दो  समुदायों में हिंसा
धार्मिक स्थल से पत्थरबाजी, घर-मकान-दुकान फूंके
धारा-144 लागू, भारी पुलिस बल की तैनात
झारखंड। पांकी (पलामू) में महाशिवरात्रि को लेकर तोरणद्वार बनाने के विवाद में बुधवार को पलामू जिले के पांकी में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी। दोनों समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई और मारपीट हुई। एक मकान, दो बाइक और दो दुकान आग के हवाले कर दिए गए। एक घंटे से ज्यादा समय तक शहर का मस्जिद चौक इलाका युद्ध का मैदान बना रहा। डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए। कई पुलिसकर्मियों को भी चोट लगी है, जिसमें क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार टुडू भी शामिल हैं। इलाके में रूक-रूक कर पत्थरबाजी जारी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल के साथ आइजी से लेकर डीसी-एसपी तक कैंप कर रहे हैं।
पांकी के राहेवीर पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर में हर साल धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाया जाता है। इस साल 18 फरवरी को महाशिवरात्रि है। मंदिर कमेटी तैयारी में लगी है। इसी के मद्देनजर मंगलवार की शाम मस्जिद चौक पर तोरणद्वार बनाने के लिए बांस-बल्ली और कपड़ा लेकर मजदूर पहुंचे। एक समुदाय के लोगों ने उन्‍हें रोक दिया। उनका कहना था कि यहां पर एक धार्मिक स्थल है इसलिए तोरणद्वार बनाने नहीं दी जाएगी। इसे लेकर विवाद हुआ।
विवाद के बाद दूसरे समुदाय के लोग लौट गए और बुधवार सुबह लोग फिर से तोरणद्वार बनाने पहुंचे। इस बीच दोनों पक्ष के लोग जुटे। सूचना मिलने पर पांकी थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हुई। इसी बीच एक उग्र व्यक्ति ने मंदिर कमेटी के सदस्‍यों में से एक निरंजन सिंह के सिर पर डंडा मार दिया। उनका सिर फट गया और देखते ही देखते पुलिस के सामने ही मस्जिद चौक युद्ध का मैदान बन गया।
पुलिस के सामने ही धार्मिक स्थल के ऊपर से पत्थरबाजी शुरू हुई। इसके जवाब में दूसरी तरफ से भी पत्थर फेंके जाने लगे। जिसे जो मिला वह वही फेंक रहा था। पत्थर के साथ ही कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों से भी प्रहार किए गए। आगजनी भी हुई। बाइक, घर और दुकान फूंके गए।
दोनों पक्ष के लोग पीछे हटने को तैयार नहीं थे। आमने-सामने होकर लगातार पत्थरबाजी करते रहे। बाद में पांकी के साथ ही लेस्लीगंज, लोहरसी, तरहसी आदि थानों की पुलिस को बुलाया गया। आइजी राजकुमार लकड़ा, उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे, एसपी चंदन कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे, इसके बाद स्थिति नियंत्रित हुआ। लोग पीछे हटे। स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए एसडीएम राजेश साह ने पांकी थाना क्षेत्र में धारा-144 लागू कर दिया है। इसके साथ ही इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। भारी पुलिस बल के साथ आइजी, डीसी, एसपी समेत कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। पलामू के उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने कहा है कि पांकी में दो समूहों के बीच हुए विवाद से उत्पन्न विधि-व्यवस्था की स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है। जिला प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह से निगाह रखे हुए है। प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस के पदाधिकारी दल-बल के साथ स्थल पर कैंप कर रहे हैं।
पूरे क्षेत्र में धारा 144 अंतर्गत निषेधाज्ञा लगा दी गयी है। सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। उपायुक्त दोड्डे ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, किसी भी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाते पाये जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप