प्रसव के दौरान महिला की मौत,लापरवाही का आरोप

प्रसव के दौरान महिला की मौत,लापरवाही का आरोप
काशीपुर। केलाखेड़ा के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण देर रात विवाहिता की मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत हुई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे पीएम हाउस भेज दिया। जहां वीडियोग्राफी के बीच चिकित्सकों के पैनल द्वारा मृतका का पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 9 आजाद नगर केलाखेड़ा निवासी मोहम्मद जसीन पुत्र मोहम्मद शेख जादे की शादी लगभग 2 वर्ष पूर्व कैमरी बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 24 वर्षीय तबस्सुम नामक युवती से हुई। बताते हैं कि सोमवार की देर रात होने पर प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे तत्काल केलाखेड़ा स्थित गांधी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां आॅपरेशन से विवाहिता ने पुत्र को जन्म दिया लेकिन इसी के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण विवाहिता की हालत बेहद नाजुक हो गई। मृतका के पति जसीन ने बताया कि उसकी पत्नी तबस्सुम की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिए। रात्रि लगभग 2 बजे उसे बताया गया कि उसकी पत्नी अब दुनिया में नहीं रही। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के पति जसीन ने साफ कहा कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण उसके पत्नी की मृत्यु हुई है। मृतका के पति ने कहा कि वह इस मामले में आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेगा। मृतका का यह पहला बच्चा था।
मृतका  तबस्सुम के पति ने बताया कि नर्सिंग होम में कोई महिला चिकित्सक नहीं थी। उसकी पत्नी का आॅपरेशन तीन कथित चिकित्सकों ने किया। उसने यह भी आशंका जताई कि पत्नी की मृत्यु डिलीवरी के बाद हो चुकी थी लेकिन उसे इसकी सूचना देर रात्रि दी गई। डिलीवरी के वक्त उसे ब्लड लेने के लिए चिकित्सकों ने बाजपुर भेजा था लेकिन इसी बीच पत्नी की मृत्यु हो गई।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    दशहरा पर्व पर गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव से निपटने के लिए यातायात का खाका तैयार हो गया है। मंगलवार सुबह…

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    हल्द्वानी  : नैनीताल जिले में एक महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने, उन पर पिस्तौल तानने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एसओजी के एक कांस्टेबल…

    You Missed

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    कार या 25 लाख दो, वरना धर्म बदलो..विवाहिता को घर से निकाला,

    फोन बंद, पप्पू गिरधारी लापता, 39 मुकदमों वाला पुराना रिकॉर्ड फिर चर्चा में