फल सब्जी की दुकान में हो रहा था नशे का कारोबार दो लाख की नशीली गोलियां की बरामद, एक किशोर हिरासत में लिया

Spread the love

रुद्रपुर । जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए विगत देर सायं मेट्रोपोलिस हाई क्लास सोसाइटी रुद्रपुर में फल/ सब्जी की दुकान/ फड़ को सीओ सितारगंज के समक्ष चेक किया गया तो फल/ सब्जी की दुकान से एक खाकी रंग की गत्ते की पेटी के अन्दर से 24 डिब्बे में कुल 5760 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुए।
भारी मात्रा में दुकान से ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद होने पर दुकान पर मौजूद विधि विवादित किशोर के विरुद्ध धारा 8/21 NDPS ACT के तहत की गई विधिक कार्यवाही। इसकी जामा तलाशी में बरामद 01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन रियल मी कम्पनी को भी कब्जे पुलिस लिया। बरामदगी के आधार पर थाना पंतनगर में विधि विवादित किशोर के विरुद्ध मु0 FIR NO. 220/2023 धारा 8/21 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। विधि विवादित किशोर के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है। विधि विवादित किशोर से नशे के कैप्सूल की तस्करी कराने के संबंध में साक्ष्य प्राप्त होने के आधार पर विधि विवादित किशोर के रिश्ते के ताऊ डोरी लाल व उसके पिता शंकर लाल धारा 29 NDPS ACT के तहत वांछित है, वांछित अभियुक्त डोरी लाल द्वारा L.M सैनी मेडिकल स्टोर नाम से पहाड़गंज रुद्रपुर में संचालित मेडिकल स्टोर से नशे के आदि व्यक्तियों को नशे के कैप्सूल भारी कीमत पर बेचे जाते है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। बरामद नशे के कैप्सूल की अवैध रूप से कीमत लगभग 2,00,000/- (दो लाख रुपये) है । इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके की रम्पुरा बस्ती गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। जब तीन से चार युवक एक चाउमीन के ठेले पर फ्री में चाउमिन खाने आते है।…

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-थाना कोतवाली इलाके के गांव मलसी में जब एक पेंटर ने पुताई करने से इंकार कर दिया। तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पेंटर पर ईंट-पत्थर से प्रहार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    फ्री में चाऊमीन न देने पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- हम इलाके के बदमाश

    पुताई से इंकार पर पेंटर पर जानलेवा हमला

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    आबकारी और पुलिस पस्त, शराब माफिया मस्त; रम्पुरा में फूटा लोगों का गुस्सा

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    किच्छा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    डॉ. अनीस बेग के आवास पर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, सपा कार्यकर्ता, विचारधारा को मजबूत करने का लिया संकल्प

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार

    जिम की आड़ में ब्लैकमेलिंग का काला खेल नशीला पेय पिलाकर महिलाओं से दरिंदगी करने वाले दो भाई गिरफ्तार