सड़कों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

खटीमा। उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट नगर पालिका परिषद का प्रशासक बनने के बाद काफी एक्टिव मोड में आ गए हैं। उप जिला अधिकारी होने के नाते खटीमा की सारी समस्याओं को काफी बारीकी से समझने और जानने वाले अब प्रशासक बनने के बाद शहर की उन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान करेंगे जो नगर पालिका की ज्वलंत समस्याएं हैं।

नवनियुक्त प्रशासक ने सख्त रवैया अख्तियार करते हुए कहा कि खटीमा शहर में मुख्य मार्गों तथा अंदर के मार्गों पर जिनके द्वारा अतिक्रमण किया गया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर अतिक्रमण करके व्यापारियों और व्यवसाईयों द्वारा दुकान लगाने से सड़कें बिल्कुल तंग हो गई हैं, पैदल आने-जाने, बीमार व्यक्तियों को अस्पताल ले जाने के साथ ही स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कत होती है। वहीं जाम की स्थिति उत्पन्न होने से दुर्घटना होने की भी संभावना बनी रहती है। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर स्वयं जगह खाली कर दें वरना एक सप्ताह के बाद प्रशासन द्वारा जबरन हटा दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने खटीमा में समस्त सरकारी भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने की बात कही। वहीं प्रशासक बिष्ट ने कहा कि खटीमा शहर को स्वच्छ, साफ और सुंदर बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान