समीर नामक युवक वास्तव में निकला महबूब अली  लिव इन में रह रहे युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप  

Spread the love

समीर नामक युवक वास्तव में निकला महबूब अली  लिव इन में रह रहे युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

पीड़ित महिला ने एसएसपी से लगाई कार्रवाई करने की गुहार
रुद्रपुर। महिला के साथ लिव इन में रह रहा समीर नामक युवक वास्तव में महबूब अली निकला। दूसरे धर्म का होने की जानकारी मिलने पर महिला ने युवक से संबंध तोड़ दिए और अपने एक लाख रुपये वापस मांगे। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर युवक जान मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
ग्राम बिटी पटिया थाना सितारगंज निवासी एक महिला ने एसएसपी कार्यालय में एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में महिला ने कहा कि पांच साल पूर्व उसका प्रेम विवाह हुआ था। शादी के कुछ समय बाद पति नशा करने लगा और उससे मारपीट करने लगा। जिसके बाद पति-पत्नी की आपसी सहमति से दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे। महिला के अनुसार इस दौरान पीलीभीत निवासी समीर नाम के युवक से उसकी मुलाकात हुई। नजदीकी बढ़ने पर आपसी सहमति से दोनों साथ रहने लगे। कुछ समय बाद महिला को पता चला कि समीर का असली नाम महबूब अली है। असलियत का पता चलने पर दोनों में काफी कहासुनी हुई। आरोप है कि महबूब अली उसका धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था, इसके लिए वह उसे कई स्थानों पर ले गया। महबूब अली उसे बेचना भी चाहता था। महबूब अली ने महिला से एक लाख रुपये भी लिए हैं, लेकिन रकम वापस मांगने पर महबूब अली आनाकानी करने लगा। पीड़िता के अनुसार महबूब अब किसी अन्य लड़की के साथ ट्रांजिट कैंप में रह रहा है। संपर्क करने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप