सरकार ने राशन कार्ड के लाभर्थियों के लिए किया बड़ा ऐलान

उत्तराखंड सरकार ने ऐलान किया है कि जुलाई 2022 के अंत तक सभी राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड डिजिटल हो जाएंगे. डिजिटल राशन कार्ड जुलाई के अंत तक पूरे प्रदेश में सभी को वितरित कर दिए जाएंगे. इस कार्ड से लाभर्थियों को कई तरह के फायदे होंगे.

गौरतलब है कि राशन कार्ड को डिजिटल करने की योजना साल 2020 में शुरू की गई थी. लेकिन पिछले दो साल कोविड की वजह से योजना पूरी नहीं हो पाई, ऐसे में अब इस योजना को गति दी गई है. सरकार की तरफ से बताया गया है कि जुलाई 2022 के अंत तक सभी को डिजिटल राशन कार्ड दे दिया जाएगा. आपको बता दें कि मई 2022 तक प्रदेश में 12 लाख 58 हजार 544 राशन कार्ड धारकों को डिजिटल राशन कार्ड वितरित किए जा चुके हैं.

स्मार्ट राशन कार्ड फटने, गलने जैसी समस्याओं से निजात दिलाएगा. इसे कैरी तो आसान होगा ही इसके अलावा राशन कार्ड का यूनिक नम्बर पूरे देश में एक ही उपभोक्ता का होगा. इतना ही नहीं डिजिटली तौर पर स्मार्ट कार्ड के इस यूनिक नम्बर से उपभोक्ता अपने राशन की पूरी डिटेल्स भी आसानी से ले सकेंगे. इससे लाभार्थी ये अपडेट भी ले सकेंगे कि उन्होंने कब-कब और कितना राशन लिया है.

राज्‍य की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अब पात्रों को अब दुकानों का चक्‍कर नहीं लगाना होगा. उन्होंने कहा कि व‍िभाग इस योजना को आसान बनाने के लिए नई योजना काम कर रहा है. जल्‍द ही इसे पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर कुछ ज‍िलों में शुरू क‍िया जाएगा. कैब‍िनेट म‍िन‍िस्‍टर रेखा आर्य ने कहा कि जैसे कोई भी व्यक्ति जरूरत पड़ने पर एटीएम से पैसे निकालते हैं, उसी तरह अब पात्र लोग अनाज ले सकेंगे.

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंच चुके हैं। सीएम धामी ने मंडलसेरा के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यूकॉस्ट की ओर से आयोजित दो दिवसीय पांचवें सीमांत पर्वतीय जनपद…

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    You Missed

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

    खेत में आपसी विवाद के दौरान युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; दिल्ली रेफर

    पत्नी रेखा आर्या की शिकायत के बाद फरार गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से पकड़ा गया

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी