सावधान! अपनी आइडी से दूसरों के लिए ट्रेन टिकट बुक कराया तो सजा

अगर आप अपनी आइआरसीटीसी वेबसाइट की यूजर आइडी से दूसरों के लिए ट्रेन की टिकट बुक कर रहे हैं तो, यह अपराध है। इसके लिए आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती है। जयपुर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल आए दिन ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रहा है।

आइआरसीटीसी (इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) की वेबसाइट पर यूजर आइडी बनाकर कोई भी महीने में 12 टिकट बुक करा सकता है। शर्त है कि यह टिकट वह स्वयं व परिजन के लिए ही बना सकता है। दूसरों के लिए टिकट बनाना रेलवे अपराध मान रहा है, क्योंकि इसे कॉमर्शियल माना जाता है।

ऐसा करने के लिए आइआरसीटीसी से अलग से स्वीकृति लेना जरूरी है। इसको लेकर जयपुुर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त ज्योतिमणि का कहना है कि कुछ लोग अनजाने में दूसरों का टिकट बुक करा देते हैं तो कुछ लोग जानबूझकर यूजर आइडी का इस्तेमाल दूसरों के लिए कर रहे हैं। जयपुर मंडल में इस वर्ष में 30 केस बनाए गए हैं। इनमें पाया गया कि कुछ दुकानदार, ट्रेवल एजेंट, ई-मित्र संचालक भी ऐसा कर रहे हैं। यह रेलवे एक्ट 143 के तहत अपराध है। इसमें पकड़े जाने पर जुर्माना व 3 वर्ष की जेल भी हो सकती है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    उत्तराखंड में चरमसीमा पर पहुंचा भ्रष्टाचार  गाबा  बेशकीमती जमीनों को बेचने की तैयारी  कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर साधा निशाना

    रुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि प्रदेश की धामी सर कार यूआईडीडीबी का उल्लघन कर प्रदेश की बेशकीमती जमीनों का सौदा करने की योजना बना रही है। चारो…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान