स्वास्थ्य शिविर में 70 मरीजों का निःशुल्क उपचार

Spread the love

खटीमा । बरी अंजनिया बंगाली कॉलोनी काली मंदिर पर शनिवार को उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट के सौजन्य से तथा नागरिक चिकित्सालय के डॉक्टर मनोज पांडे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 70 मरीजों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाई दी गई। शिविर में इस समय बदलते हुए मौसम के कारण सर्दी जुकाम, बुखार, जोड़ों में दर्द आदि बीमारियों के मरीज पाए गए जिनका परीक्षण के उपचार किया गया।

 डॉ मनोज पांडे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर शिविर लगाकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सेवाओं की जानकारी दी जाती है तथा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाती है। उन्होंने बताया कि आज के शिविर में लगभग 70 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण का उपचार किया गया। हीमोग्लोबिन तथा एचआईवी के 29 सैंपल लिए गए हैं। लगभग 50 लोगों के आभा कार्ड बनाए गए हैं। इसके साथ ही शुगर, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई। वहीं उत्तरांचल जीवन ज्योति ट्रस्ट के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया कि हमारे ट्रस्ट के सौजन्य से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य  शिविर लगाकर गरीब एवं निर्धन परिवार के लोगों का निःशुल्क उपचार कराया जा रहा है साथ ही लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, संजीव कुमार जोशी, रविंद्र कुमार, मनोज भट्ट, सीमा, सुषमा, नथिया देवी, ट्रस्ट के उपाध्यक्ष उत्तम कुमार, सोनी देवी, मीना देवी, अनीता देवी, शशि कला, छोटेलाल, संजय कुमार, अमित कुमार, विनोद कुमार तथा सपन विश्वास सहित ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप