हल्द्वानी संजीवनी अस्पताल के मालिक डॉ. महेश पुलवामा में लापता

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी के प्रतिष्ठित सजीवनी अस्पताल के संचालक डॉ. महेश जम्मू एंड कश्मीर के पुलवामा में लापता हो गए हैं। आईएमए के महानगर अध्यक्ष डॉ. जेएस भंडारी ने बताया कि डॉ. महेश कुमार अपने साथियों के साथ 18 जून को पुलवामा पहुंचे थे। उनके साथ टूरिस्ट गाइड व 14 अन्य लोग भी थे। बुधवार को तीन दिन से लगातार बारिश के कारण उनका दल तारसर झील में फंस गया था। जलस्तर बढ़ने पर तारसर झील पर बना पैदल पुल का एक हिस्सा ढह गया। इसमें डॉ. महेश और उनके साथ टूरिस्ट गाइड डॉ. शकील अहमद झील में डूब गए। काफी कोशिशों के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश कर रही हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डॉ. महेश के परिजन व रिश्तेदार पुलवामा को रवाना हो गए हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंच चुके हैं। सीएम धामी ने मंडलसेरा के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यूकॉस्ट की ओर से आयोजित दो दिवसीय पांचवें सीमांत पर्वतीय जनपद…

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    You Missed

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

    खेत में आपसी विवाद के दौरान युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; दिल्ली रेफर

    पत्नी रेखा आर्या की शिकायत के बाद फरार गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से पकड़ा गया

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी