हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल पाया काबू   

रूद्रपुर।  गंगापुर रोड पर हार्डवेयर की एक दुकान आग की भेंट चढ़ गयी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल आग को काबू पाया।  अग्निकांड में लाखों की क्षति का अनुमान है। बताया जा रहा है कि शांति विहार निवासी हरि नारायण विश्वकर्मा की गंगापुर रोड दक्ष चौक के पास विश्वकर्मा इंटरप्राइजेज के नाम से हार्डवेयर की दुकान है।

गुरुवार शाम को दुकान स्वामी रोजाना की तरह दुकान बंद करके घर चले गये। रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान से अचानक धुआं उठता देख आस पास के लोगों ने दुकान स्वामी को सूचना दी। लोगों ने पुलिस एवं दमकल विभाग को भी सूचना दी। बताया जाता है कि जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचे ,तब तक दुकान में आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग को काबू किया। तब तक दुकान में लाखों का सामान खाक हो चुका था। दुकान स्वामी के मुताबिक अग्निकांड में करीब दस लाख का नुकसान हुआ है। अग्निकांड का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान