166 पाउच अवैध कच्ची शराब सहित दो अभियुक्त बाइक सहित गिरफ्तार

166 पाउच अवैध कच्ची शराब सहित दो अभियुक्त बाइक सहित गिरफ्तार
खटीमा । कोतवाली पुलिस उपनिरीक्षक किशोर पंत ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान व सीनियर सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में हमराह पुलिस जनों को साथ लेकर अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । अभियुक्त जो गिरफ्तार किए गए हैं पुलिस इनको दो साल से बड़े जोर शोर से तलाश कर रही थी लेकिन आज खटीमा कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 166 पाउच अवैध कच्ची शराब लगभग 55 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित दोनों अभियुक्त नाम गुरदीप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी आलाविरदी थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर और कुलवंत सिंह पुत्र किशन सिंह निवासी आलाविरदी थाना खटीमा जनपद उधमसिंह नगर को अवैध कच्ची शराब मोटरसाइकिल नंबर यूके जीरो छह ए वाई 4169 सिटी हंड्रेड अंतर्गत धारा 60 बटा 72 गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली खटीमा के पुलिस उपनिरीक्षक किशोर पंत कांस्टेबल सीपी खीमगिरि कांस्टेबल सीपी रवि कुमार कांस्टेबल नवीन खोलिया शामिल रहे जिन्होने उक्त दोनों अभियुक्तों को आलाबिरदी के जंगल से अवैध कच्ची शराब बनाने वाली भटिटर्यों से थैले में शराब भरकर थैले के अंदर प्लास्टिक के पारदर्शी पन्नी में अवैध कच्ची शराब का परिवहन कर काफी वर्षों से खटीमा क्षेत्र के होटल ढाबों में उक्त शराब को बेचने के काम में संलिप्त हैं। जिनको पुलिस 2 वर्षों से तलाश रही थी और कड़ी मशक्कत के बाद उप निरीक्षक किशोर पंत अपने कर्तव्यों को सही प्रकार से निर्वाहन करने वाले पुलिस कांस्टेबल खीमगिरी नवीन खोलिया रवि कुमार ने कंजाबाग पुलिया पर उक्त बाइक को रोककर दोनों अभियुक्तों को 166 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ धर दबोचा जिसमें गुरदीप सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र कुलवंत सिंह निवासी आल्हा विरदी थाना खटीमा जनपद उधमसिंह नगर एक गैर जमानती वारंटी भी है जिसकी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    दशहरा पर्व पर गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव से निपटने के लिए यातायात का खाका तैयार हो गया है। मंगलवार सुबह…

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    हल्द्वानी  : नैनीताल जिले में एक महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने, उन पर पिस्तौल तानने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एसओजी के एक कांस्टेबल…

    You Missed

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    कार या 25 लाख दो, वरना धर्म बदलो..विवाहिता को घर से निकाला,

    फोन बंद, पप्पू गिरधारी लापता, 39 मुकदमों वाला पुराना रिकॉर्ड फिर चर्चा में