फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

रुद्रपुर  : कोतवाली किच्छा के रहने वाले एक किसान ने तराई भाबर में किसानों को ठगने वाला सिंडिकेट सक्रिय होने की आशंका जताते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई का मुद्दा उठाया। पीड़ित का कहना था कि खुद को फार्म सीड्स का संचालक बताते हुए किच्छा का रहने वाला एक व्यक्ति आया और सरकारी रेट से दोगुना दाम पर गेहूं खरीद की बात कहकर प्रलोभन दिया। जब किसानों ने अपना गेहूं दिया तो आरोपी ने सिंडिकेट के माध्यम से सारा पैसा अपने खाते में करवा लिया।

एसएसपी को ज्ञापन देते हुए चुटकी देवरिया किच्छा निवासी नसीब सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से गांव रिछोली बहेड़ी यूपी का रहने वाला है और वर्तमान में किच्छा में रहता है। बताया कि वह अपनी कृषि भूमि में गेहूं बीज देने वाली हर साल फसल बोता है। गांव गिद्वपुरी किच्छा निवासी एक व्यक्ति आया और बताया कि उसकी फर्म फार्म सीड्स का अनुबंध एनएफएल से हो गया है। आश्वासन दिया कि यदि गेहूं बीज फर्म को देते हो तो सरकार से मिलने वाली धनराशि का दोगुना पैसा मिलेगा और अंडर साइज गेहूं भी वापस हो जाएगा। साथ ही झांसा दिया कि गेहूं की तौल भी उसके धर्मकांटे से होगी।

बातों पर विश्वास करते हुए 25 मई 2021 को 297.5 कुंटल गेहूं धर्मकांटा में तुलवा कर फर्म के सुपुर्द कर दी। कुछ दिनों बाद जब खाते में पैसा नहीं आया तो  सीड्स संचालक, फर्टिलाइजर मैनेजर सहित बातचीत करने वाले सभी व्यक्तियों से संपर्क किया। बाद में पता चला कि जो दस्तावेज बैंक या फिर संबंधित फर्म में पेश किये थे। वह उसके नहीं थे और हस्ताक्षर भी फर्जी थे। यहां तक कि भूमि से संबंधित कागजात भी बदल दिये हैं। जिस कारण शिकायती पत्र में नामजद सभी आरोपियों ने संगठित होकर धोखाधड़ी की है और आशंका जताई कि सभी आरोपी तराई भाबर में सिंडिकेट संचालित कर किसानों को ठग रहे हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    गूलरभोज। एनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में शुक्रवार को न्याय पंचायत गोविंदपुर स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के…

    You Missed

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    युवक पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा

    नशा मुक्ति केंद्र के मालिक-कर्मचारी पर मुकदमा

    हत्या के प्रयास व दुष्कर्म का अभियुक्त अंकित गिरफ्तार

    14 किलो गांजे के साथ सौदागर जोगेंद्र गिरफ्तार