युवक पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा

गदरपुर निवासी एक युवक के खिलाफ युवती से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।  युवक पर युवती को एक होटल में ले जाने का आरोप है। होटल पहुंचे लोगों ने जब युवक को यहां युवती के साथ देखा तो आक्रोशित लोगों ने युवक की धुनाई लगाकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गदरपुर के गदरपुरा निवासी मोहम्मद साकिब एक युवती को आवास विकास स्थित एक होटल में ले गया। इस जब कुछ लोगों को जानकारी मिली तो वह देर रात होटल में पहुंच गए और साकिब को युवती के साथ यहां देखा।इस पर आक्रोशित लोगों ने साकिब की धुनाई लगा दी। इसके बाद उसे आवास विकास चौकी ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवती के परिजनों को मामले की सूचना दी। पुलिस पूछताछ में साकिब ने युवती से करीब एक वर्ष से परिचय बताया। वहीं पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी साकिब के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    गूलरभोज। एनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में शुक्रवार को न्याय पंचायत गोविंदपुर स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के…

    You Missed

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    युवक पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा

    नशा मुक्ति केंद्र के मालिक-कर्मचारी पर मुकदमा

    हत्या के प्रयास व दुष्कर्म का अभियुक्त अंकित गिरफ्तार

    14 किलो गांजे के साथ सौदागर जोगेंद्र गिरफ्तार