66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

रुद्रपुर। विश्व रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर सिडकुल स्थित डाबर इंडिया लिमिटेड में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जिसमें 66 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

 

शनिवार को शिविर का विधिवत शुभारंभ कंपनी के प्लांट हेड दुष्यंत शर्मा और एचआर हेड अनुरोध शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्लांट हेड दुष्यंत शर्मा ने कहा कि डाबर इंडिया लिमिटेड व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं के साथ-साथ अपने सामाजिक सरोकारों और दायित्वों को भी पूरी शिद्दत से निभाती है। इसी कड़ी में मानव सेवा के उद्देश्य से कंपनी द्वारा हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। शिविर के दौरान उपस्थित डॉक्टरों और विशेषज्ञों द्वारा कर्मचारियों को रक्तदान से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और उन्हें भविष्य में भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रबंधन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

रक्त संग्रहण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने में ब्लड बैंक के टेक्निकल सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह बृजवाल, डॉ. दिव्यता चन्याल, नर्सिंग अधिकारी पिंकी बोरा, विवेक चौहान, सतीश यादव, विकास राणा और अनिल कुमार की मेडिकल टीम ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान कंपनी के नवनीत कुमार, आशीष तिवारी, पीयूष गुप्ता, आदित्य शुक्ला, ऐश्वर्य असवाल, कमलदीप चौधरी, गोपाल और किशोर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    गूलरभोज। एनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में शुक्रवार को न्याय पंचायत गोविंदपुर स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के…

    You Missed

    खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी

    कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के परिसर व उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। कुलपतियों की संयुक्त

    युवक पर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा

    नशा मुक्ति केंद्र के मालिक-कर्मचारी पर मुकदमा

    हत्या के प्रयास व दुष्कर्म का अभियुक्त अंकित गिरफ्तार

    14 किलो गांजे के साथ सौदागर जोगेंद्र गिरफ्तार