1100 मरीजों की ओपीडी,डॉक्टरों का टोटा,कैसा होगा इलाज  10 डॉक्टरों के तबादले के बाद बिगड़ने लगे हालात -राजकीय मेडिकल कॉलेज की चरमराई व्यवस्था

Spread the love

रुद्रपुर:-जवाहरलाल नेहरू जिला अस्पताल का राजकीय मेडिकल कॉलेज में विलय होने के बाद जहां सभी अधिकार छीन लिए गए है। वहीं हालात यह है कि सामान्य तौर पर प्रतिदिन हजारों मरीजों की ओपीडी होती है और 10 डॉक्टरों का तबादला होने के बाद अभी तक उनके स्थान पर किसी भी डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन कैसे मरीजों का उपचार करेगा और कैसे चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था को संभालेगा।
बताते चले कि जनवरी 2026 में जिला अस्पताल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में विलय होने का आदेश आता है और प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के सभी अधिकार छीन लिये जाते है। अभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू भी नहीं हुई थी कि 30 जून को पीएमएस/वरिष्ठ फिजिशियन सहित दस डॉक्टरों के तबादले हो जाते है। जिनके स्थान पर अभी तक नये डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई और अभी कुछ दिन शायद नहीं होने की संभावना भी है। अब प्रतिदिन ओपीडी की बात कहे। तो प्रतिदिन 850 से अधिक और सोमवार व मंगलवार को 1100 से 1200 के करीब ओपीडी होती है। इसके अलावा पोस्टमार्टम ड्यूटी,वीआईपी ड्यूटी,आपातकालीन कक्ष ड्यूटी सहित विभागीय मीटिंग का दायित्व भी डॉक्टर निभाते है। हालात यह है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में तबादला होने से पहले एक फिजिशियन,एक ऑर्थो डॉक्टर,दो बाल रोग,पांच स्त्री रोग विशेषज्ञ,दो एनेस्थेसियोलॉजिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट,एक ईएनटी,एक सर्जन था। तबादला होने के बाद एक बाल रोग विशेषज्ञ,एक स्त्री रोग वि शेषज्ञ ही बचे है। अब सवाल यह उठता है कि तबादला हुए डॉक्टर के स्थान पर नई तैनाती होने में यदि कुछ समय लगा। तो राजकीय मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा सकती है, क्योकि मरीजों की भारी संख्या के हिसाब से पहले भी चिकित्सकों की कमी थी और अब तबादला होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन कैसे स्थिति को संभालेगा। यह आने वाला समय ही बताएं गा।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अधिकारियों की तैनाती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विभाग में दूसरे विभागों से अधिकारियों की तैनाती के लिए कई अधिकारी कतार में…

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    सीएम के सीबीसीआईडी जांच के आदेश पर भी सवाल, दूसरे विभागों के अधिकारियों की हो रही तैनाती

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप