गदरपुर निवासी एक युवक के खिलाफ युवती से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक पर युवती को एक होटल में ले जाने का आरोप है। होटल पहुंचे लोगों ने जब युवक को यहां युवती के साथ देखा तो आक्रोशित लोगों ने युवक की धुनाई लगाकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गदरपुर के गदरपुरा निवासी मोहम्मद साकिब एक युवती को आवास विकास स्थित एक होटल में ले गया। इस जब कुछ लोगों को जानकारी मिली तो वह देर रात होटल में पहुंच गए और साकिब को युवती के साथ यहां देखा।इस पर आक्रोशित लोगों ने साकिब की धुनाई लगा दी। इसके बाद उसे आवास विकास चौकी ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवती के परिजनों को मामले की सूचना दी। पुलिस पूछताछ में साकिब ने युवती से करीब एक वर्ष से परिचय बताया। वहीं पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी साकिब के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खेल महाकुंभ में अनुज, कुनाल और तन्मम ने मारी बाजी
गूलरभोज। एनके इंटर कॉलेज गूलरभोज में शुक्रवार को न्याय पंचायत गोविंदपुर स्तरीय दो दिवसीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन बालक वर्ग के अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग में…