बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग

 

राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत पर शहरी विकास विभाग के सचिव को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए

 

बाजपुर/ऊधमसिंह नगर। नगर पालिका परिषद बाजपुर के वार्ड संख्या-7 से निर्वाचित सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता को लेकर शिकायत सामने आई है। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड के सचिव राहुल कुमार गोयल ने इस मामले में शहरी विकास विभाग के सचिव को शिकायत पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

आयोग को भेजी गई शिकायत में काशीपुर निवासी काशिफ अली पुत्र सजिद अली ने आरोप लगाया है कि सभासद सुशील कुमार वर्मा द्वारा पद का दुरुपयोग किया गया तथा कूटरचित (फर्जी) जन्म प्रमाण पत्र बनवाने और आपराधिक पृष्ठभूमि से संबंधित आरोपों के आधार पर उन्हें अयोग्य घोषित करने अथवा पद से हटाने का अनुरोध किया गया है।

 

पत्र के अनुसार, शिकायतकर्ता के ई-मेल दिनांक 3 अक्टूबर 2026 का संदर्भ लेते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने 9 अक्टूबर 2026 को पत्र जारी किया। आयोग के सचिव राहुल कुमार गोयल ने स्पष्ट किया कि निर्वाचित पदाधिकारी की सदस्यता समाप्त करने अथवा किसी निर्वाचित सदस्य को अनर्ह घोषित करने का अधिकार राज्य सरकार में निहित होने के कारण शिकायत को मूल रूप में संलग्न कर शहरी विकास विभाग को भेजा गया है।

 

आयोग ने संबंधित विभाग से प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। हालांकि, पत्र में सभासद के खिलाफ लगाए गए आरोपों को सिद्ध घोषित नहीं किया गया है। अब मामले में शहरी विकास विभाग की ओर से की जाने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी।

 

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    रुद्रपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए परिवहन विभाग ने 27 और 28 अक्टूबर को रुद्रपुर समेत ऊधम सिंह नगर जिले में…

    फर्जी पुलिस बनकर ठगी का आरोप, पत्नी ने रोका तो पति ने दे दिया तीन तलाक

    सितारगंज। गांव गौरीखेड़ा में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर नकली पुलिस बनकर लोगों से ठगी करने, विरोध करने पर मारपीट और तीन तलाक…

    You Missed

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, दो दिन में 117 वाहन सीज

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग

    बाजपुर के सभासद सुशील कुमार वर्मा की सदस्यता पर उठे सवाल, शासन से अयोग्य घोषित करने की मांग

    फर्जी पुलिस बनकर ठगी का आरोप, पत्नी ने रोका तो पति ने दे दिया तीन तलाक

    58 साल से दुकान का किराया सिर्फ 50 रुपये महीना, कोर्ट ने किराएदार को बेदखल करने का सुनाया फैसला

    सात माह की गर्भवती की मौत पर बवाल, निजी अस्पताल में देर रात हंगामा

    करवा चौथ पर चांद के दीदार में हो सकती है देरी, आसमान में छाए रह सकते हैं बादल