पत्नी रेखा आर्या की शिकायत के बाद फरार गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से पकड़ा गया

 

 उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। उनकी तलाश में पुलिस करीब 25 दिनों से लगातार दबिश दे रही थी। इस दौरान उनके नेपाल भागने की आशंका भी जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें झांसी से पकड़ लिया। गिरधारी लाल साहू के खिलाफ उनकी पत्नी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ही मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच एसपी देहात जया बलोनी की अध्यक्षता में गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) कर रही है।

एसआईटी इस मामले में गिरधारी लाल साहू के कई करीबियों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस की टीमें उनकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। करीब 25 दिनों की कोशिश के बाद पुलिस को झांसी में सफलता मिली। गिरधारी लाल साहू के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली और उत्तराखंड में करीब 50 मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है। वह पहले भी जेल जा चुके हैं।

15 अक्टूबर को पत्नी ने दर्ज कराया था मुकदमा

जानकारी के अनुसार, बीते 15 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया था। रेखा आर्या ने आरोप लगाया था कि साहू ने पहले से शादीशुदा होने की बात उनसे छिपाई। उन्होंने पति पर प्रताड़ित करने, धोखाधड़ी कर कंपनियों से बाहर कराने और जाली हस्ताक्षर कराने के आरोप भी लगाए थे।

हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत

गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी ने गिरफ्तारी से बचने और रेखा आर्या की ओर से दर्ज प्राथमिकी निरस्त कराने के लिए उत्तराखंड हाईकोर्ट का रुख किया था। उन्होंने गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग भी की थी। हालांकि, सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद से ही उनकी गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही थी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए   सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई पूरी वारदात, 3 युवकों पर चोरी का आरोप; पुलिस…

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

      कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। साहू के खिलाफ…

    You Missed

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

    खेत में आपसी विवाद के दौरान युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; दिल्ली रेफर

    पत्नी रेखा आर्या की शिकायत के बाद फरार गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से पकड़ा गया

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी