छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

 

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई पूरी वारदात, 3 युवकों पर चोरी का आरोप; पुलिस से कार्रवाई और माल बरामदगी की मांग 

1001283724_cropped.webp

 

 

रुद्रपुर। शहर के खेड़ा क्षेत्र में चोरों ने रात के अंधेरे में एक फर्म को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। चोर छत के रास्ते फर्म के अंदर दाखिल हुए और गल्ले में रखी हजारों रुपये की नकदी के साथ बड़ी मात्रा में सिगरेट की डिब्बियां समेटकर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात फर्म में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

 

वार्ड नंबर 18 खेड़ा निवासी वाजिद अली पुत्र आबिद अली की खेड़ा में एएम ट्रेडर्स नाम से फर्म है। पीड़ित के मुताबिक, दो नवंबर 2026 की रात को करीब 2:25 बजे फर्म में आरोपी छत के रास्ते फर्म में घुस आए और चोरी की वारदात को अंजाम देकर उसी रास्ते से फरार हो गए।

 

पीड़ित ने आरोप लगाया कि चोर फर्म के गल्ले से करीब 85 हजार रुपये नकद, पर्स में रखे 7,230 रुपये और लगभग 60 से 70 डिब्बियां सिगरेट चोरी कर ले गए। आरोपियों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई हैं। पीड़ित ने पूरनपुर निवासी जीतू उर्फ भोला और हसन उर्फ मुन्ना समेत 3। लोगों पर चोरी में शामिल होने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि आरोपियों के कुछ साथी पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी दिखाई दिए हैं।

 

 

घटना से परेशान पीड़ित वाजिद अली ने कोतवाली रुद्रपुर के प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर चोरी गई नकदी और सामान बरामद कराने के साथ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

      कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। साहू के खिलाफ…

    खेत में आपसी विवाद के दौरान युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; दिल्ली रेफर

    काशीपुर के कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर निवासी 22 वर्षीय गुरवीर सिंह पुत्र गुरमेज सिंह को शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान गोली…

    You Missed

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    छत के रास्ते दुकान में घुसे चोरों ने 85 हजार की नकदी और सिगरेट उड़ाए

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

    खेत में आपसी विवाद के दौरान युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; दिल्ली रेफर

    पत्नी रेखा आर्या की शिकायत के बाद फरार गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से पकड़ा गया

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी