कम उम्र में नौ बार प्रसव और आठ बच्चों का घर पर जन्म होने का मामला सामने आने के बाद सरकारी विभागों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। महिला का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है और बच्चों को सरकारी पोषाहार भी नहीं मिल पा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने संयुक्त टीम को जांच सौंपी है।कल्जीखाल ब्लॉक के एक गांव में 28 वर्षीय महिला के नौ प्रसव का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला ने आठ बच्चों को घर पर ही बिना किसी चिकित्सकीय सहायता के जन्म दिए। इस घटना ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास और बाल संरक्षण से जुड़े विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।सीएमओ डॉ. मेघना असवाल के अनुसार, बीते अक्तूबर में महिला के नौवें प्रसव की जानकारी मिली थी। पति के विरोध के कारण स्वास्थ्य विभाग को महिला की जांच में परेशानी हुई थी। प्रशासन और पुलिस के सहयोग से महिला का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। नौवां प्रसव उच्च जोखिम होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती की सलाह दी गई
मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार
खटीमा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना…