खटीमा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां पूर्णागिरि का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता की कामना की। करीब 2 करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से निर्मित मंदिर में मुख्यमंत्री ने मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इसके साथ ही मंदिर परिसर में नवनिर्मित धर्मशाला और हाईटेक शौचालय का भी लोकार्पण किया। मंदिर पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों, पुजारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार
रुद्रपुर जगतपुरा के नितेश जौहरी हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे छठे आरोपित अमन प्रजापति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बरेली जिले…