नौ माह में 60 हत्याओं से दहला कुमाऊं, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा कत्ल

रुद्रपुर में प्रतिस्पर्धा के कारण उपजती रंजिश और द्वेष भावना में सीधे सीने पर चाकू या गोली मारी जा रही है। एक व्यक्ति के मन में दूसरे के लिए नफरत और गुस्सा उन्हें सीधे अपराधी बना दे रहा है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते नौ महीनों में कुमाऊं में 60 लोगों की हत्या कर दी गई। औसतन हर पांचवें दिन एक व्यक्ति की जान गई। हत्याओं के आंकड़ों में ऊधमसिंह नगर सबसे आगे है जहां नौ महीने में अकेले 29 लोगों की हत्या हुई। पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार, नैनीताल में 17 और कुमाऊं के चार पहाड़ी जिलों में कुल 14 हत्याएं दर्ज की गईं। जिले में पुरानी अदावत से लेकर मामूली कहासुनी तक खूनी संघर्ष की वजह बन रही है। मोबाइल कारोबार की प्रतिस्पर्धा को लेकर रुद्रपुर के जिला अस्पताल में नितेश जौहरी की हत्या इसका ताजा उदाहरण है। सवाल यह है कि आखिर छोटी-छोटी रंजिशें कत्ल तक कैसे पहुंच रही हैं और समय रहते इन्हें रोकने के प्रयास नाकाम क्यों साबित हो रहे हैं। जिले में थम नहीं रहा हत्या का सिलसिला
ऊधमसिंह नगर में हत्या की वारदातों का सिलसिला नया नहीं है। पिछले तीन वर्षों के आंकड़े भी जिले में गंभीर स्थिति की ओर इशारा करते हैं। इस अवधि में जिले में 116 से 118 तक हत्याएं दर्ज की गईं। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    खटीमा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना…

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    रुद्रपुर  जगतपुरा के नितेश जौहरी हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे छठे आरोपित अमन प्रजापति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बरेली जिले…

    You Missed

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

    जसपुर में जनगणना अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी, घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

    नौ माह में 60 हत्याओं से दहला कुमाऊं, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा कत्ल

    जौलजीबी मेले के विवाद पर उत्तराखंड की गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पर साधा निशाना