जसपुर में जनगणना अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी, घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

जसपुर। जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत सोमवार से 30 नवंबर तक स्वगणना की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान नागरिक स्वयं अपने और परिवार के सदस्यों से जुड़ी आवश्यक जानकारियां जनगणना पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी तक जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचकर परिवारों का विवरण जुटाएंगे।  एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि जनगणना कार्य को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए 125 प्रगणक और 22 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रगणक घरों पर पहुंचकर दर्ज की गई जानकारियों का सत्यापन करेंगे और आवश्यक विवरण एकत्र करेंगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    खटीमा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना…

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    रुद्रपुर  जगतपुरा के नितेश जौहरी हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे छठे आरोपित अमन प्रजापति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बरेली जिले…

    You Missed

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

    जसपुर में जनगणना अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी, घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

    नौ माह में 60 हत्याओं से दहला कुमाऊं, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा कत्ल

    जौलजीबी मेले के विवाद पर उत्तराखंड की गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पर साधा निशाना