खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

खटीमा   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सोमवार सुबह झन्कईया में एक अलग और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। छठ महापर्व के कार्यक्रमों और जनसंपर्क के बीच मुख्यमंत्री अचानक शंकर चाय वाले की टपरी पर पहुंच गए।  यहां उन्होंने खुद अपने हाथों से चाय बनाई और वहां मौजूद लोगों को चाय पिलाई। मुख्यमंत्री ने भी अपनी बनाई चाय का आनंद लिया। मुख्यमंत्री को अचानक चाय की टपरी पर अपने बीच देखकर स्थानीय लोग उत्साहित हो उठे।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुकानदारों, युवाओं और वहां मौजूद लोगों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। चाय की चुस्कियों के बीच उन्होंने लोगों का हाल-चाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।

साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर लोगों से फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री के इस सहज और मिलनसार अंदाज की लोगों ने सराहना की। आम लोगों के बीच पहुंचकर उनके साथ चाय बनाना और बैठकर बातचीत करना चर्चा का विषय बना रहा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    खटीमा  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नगला तराई स्थित नवनिर्मित मां पूर्णागिरि मंदिर में आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना…

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    रुद्रपुर  जगतपुरा के नितेश जौहरी हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे छठे आरोपित अमन प्रजापति को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बरेली जिले…

    You Missed

    मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में किया मां पूर्णागिरि मंदिर का लोकार्पण, 2.54 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार

    नितेश जौहरी हत्याकांड में छठा आरोपी अमन प्रजापति बरेली से गिरफ्तार

    खटीमा के झन्कईया में सीएम धामी का अनोखा अंदाज, शंकर चाय वाले की टपरी पर खुद बनाई चाय, लोगों से की बातचीत

    जसपुर में जनगणना अभियान शुरू करने की तैयारी पूरी, घर-घर पहुंचेंगे कर्मी

    नौ माह में 60 हत्याओं से दहला कुमाऊं, ऊधमसिंह नगर में सबसे ज्यादा कत्ल

    जौलजीबी मेले के विवाद पर उत्तराखंड की गरमाई सियासत! बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ला ने कांग्रेस पर साधा निशाना