पुलिस को मिली बड़ी सफलता अंतराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

Spread the love
उधमसिंहनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
अंतराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
रुद्रपुर। दिनाँक 01-02-23 को हरीश मेहता निवासी ग्राम छत्तरपुरथाना पंतनगर उधम सिंह नगर ने  सूचना दी कि उनका ट्रैक्टर सोनालिका रंग नीला UK06BD6486 मॉडल 2021को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया हैं जिस पर थाना पंतनगर पर FIR NO 14/2023 U/S 379 IPC पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु श्रीमान् SSPउधम सिंह नगर महोदय द्वारा SP Crime, SP City तथा CO पंतनगर के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमो का गठन किया । दिनाँक 11.02.2023 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम छत्तरपुर में चोरी हुआ ट्रैक्टर चोरो ने झनकईया के जंगलो में छुपा रखा है तथा आज वो चोर उस चोरी के ट्रैक्टर को रात में झनकईयां में जंगल के रास्ते नेपाल में ले जाकर बेचने की फिराक में हैं । पुलिस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से ट्रैक्टर को जंगल में काफी तलाश किया तथा झनकईयां जंगल में सूखी नहर के नाका लगाकर चैकिगं की रात्रि में ट्रैक्टर पर चालक सहित कुल चार व्यक्ति सवार आते दिखे जिसे पुलिस वालो ने रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर पर बैठे चारो व्यक्ति जंगल मे भागने लगे जिनमें से तीन को पुलिस ने धर दबोचा एक व्यक्ति घने जंगल में अंधेरे का लाभ लेकर भाग निकला । पूछताछ में पता चला कि दिनाँक 29.01.2023 को इन तीनो ने मौके से फरार हुए व्यक्ति महेश की काले रंग की मोटरसाईकिल नंबर UP26AP5674 से छत्तरपुर गांव में घर के बाहर खडे इस ट्रैक्टर को चोरी किया था जिसे इन्होने 10 दिनो से झनकईयां के जंगलो में छिपा रखा था जिसे आज रात में हम लोग नेपाल देश में बेचने के लिए ले जा रहे थे कि पुलिस ने पकड लिया । मौके पर ट्रैक्टर का निरीक्षण किया तो इन लोगो ने ट्रैक्टर पर नेपाली वाहन का नंबर लगाया हुआ था तथा चेसिस नंबर को किसी उपकरण से परिवर्तित् किया हुआ था ।
उक्त कूटरचना के सम्बंध में पकडे गए तीनो व्यक्तियों से पूछा तो उनके द्वारा बताया कि हम चारो ने मिलकर इस ट्रैक्टर के चेसिस नंबर को छैनी व हथौडे से बदला हैं ताकि इसके फर्जी कागज तैयार कर नेपाल देश में बेच सकें । इसीलिए हमने इस पर नेपाल की नंबर प्लेट भी लगाई हैं ताकि नेपाल में हमें कोई ना पकडें । अभि0गण से विस्तृत पूछताछ की गई तो पता चला कि पकडा गया अभि0 मनदीप व मौके से फरार हुआ बदमाश महेश कुमार आपराधिक प्रवृत्ति के अभ्यस्त अपराधी हैं । दोनो के द्वारा काफी समय से गैंग बनाकर वाहन चोरी की घटनाएं की जा रही थी जिस पर दोनो के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही भी प्रचलित है तथा दोनो अभियुक्त वर्तमान में जमानत पर रिहा हैं । अभियुक्तगणों को अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा |
गिरफ्तार अभियुक्तगण

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप