कड़ी सुरक्षा में 498 केंद्रों में हुई पटवारी/लेखपाल परीक्षा

कड़ी सुरक्षा में 498 केंद्रों में हुई पटवारी/लेखपाल परीक्षा
देहरादून/रूद्रपुर।पेपर लीक होने के बाद रविवार को दोबारा आयोजित हो रही लेखपाल-पटवारी भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा में हुई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। राज्य में रविवार को 498 केंद्रों में परीक्षा आयोजित हुई। देहरादून जिले में परीक्षा 72 केंद्रों पर आयोजित हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। परीक्षाओं में धांधली के विरोध में आंदोलन व पथराव करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए छह आरोपित परीक्षा में नहीं बैठ पाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से इन युवकों को पेपर दिलाने के इंतजार करने के लिए डीजीपी को आदेश जारी किए गए गए। जेलर पवन कोठारी ने बताया कि युवक पेपर नहीं दे रहे हैं। रविवार को परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर रहे अभ्यर्थियों की वीडियोग्राफी भी की गई। रूद्रपुर- जिले में 47 परीक्षा केन्द्रों पर पटवारी भर्ती की परीक्षा कड़ी सुरक्षा में हुयी। जिले में परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गये थे। परीक्षा के लिए जिले को दो सुपर जोन, 5 जोन में बांटा गया था। परीक्षा केन्द्रों पर एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू की गयी थ। परीक्षा केन्द्रों पर वीडियो ग्राफी भी कराई गयी। साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र के अंदर बैग, मोबाइल घड़ी आदि भी नहीं ले जाने दिये गये। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पहले चेकिंग से गुजरना पड़ा। जिला मुख्यालय पर 14 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित हुयी। इस बीच जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के अलावा एसपी क्राइम चन्द्रशेखर घोड़के समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आये।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    दशहरा पर्व पर गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव से निपटने के लिए यातायात का खाका तैयार हो गया है। मंगलवार सुबह…

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    हल्द्वानी  : नैनीताल जिले में एक महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने, उन पर पिस्तौल तानने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एसओजी के एक कांस्टेबल…

    You Missed

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    कार या 25 लाख दो, वरना धर्म बदलो..विवाहिता को घर से निकाला,

    फोन बंद, पप्पू गिरधारी लापता, 39 मुकदमों वाला पुराना रिकॉर्ड फिर चर्चा में