पुलिस ने दो वारंटी समेत जिलाबदर दबोचा 

Spread the love

पुलिस ने दो वारंटी समेत जिलाबदर दबोचा
रुद्रपुर। चौकी रम्पुरा प्रभारी की क्षेत्र में हनक दिखने लगी। पुलिस ने वांछित और वारंटियों की धरपकड़ शुरू कर दी। पुलिस ने लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार कर लिया। एक वारंटी जिला बदर भी शामिल हैं। पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही।

 पुलिस के मुताबिक कोतवाली रुद्रपुर की चौकी रम्पुरा प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में रविवार की रात वारंटियों की गिरफ्तारी को धरपकड़ शुरू की। चौकी प्रभारी ने बताया कि भूतबंगला निवासी साबिर उर्फ परवेज कुरेशी पुत्र जावेद कुरैशी मारपीट के मामले में वारंटी है और वह लंबे समय से कोर्ट में तारीख पर नहीं जा रहा। उन्होंने बताया कि कुरैशी 6 माह से जिला बदर भी  है। बताया कि उसे यूपी बार्डर पर दबोचा। उन्होंने बताया कि मुन्ना उर्फ शाहरुख पुत्र इंतजार मिया निवासी वार्ड नंबर 20 भूत बंगला थाना रुद्रपुर को घर से गिरफ्तार किया।  वारंटियों के खिलाफ धरपकड़ की जा रही है। बांछित, ईनामी बदमाशों  की भी  गिरफ्तारी को अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार वारंटी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि चौकी के आस पास दलालों का प्रवेश पर प्रतिबंध है और किसी भी दलाल को चौकी के आस पास नजर आया उसे जेल भेज दिया जाएगा।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी