भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनने पर निकाली रैली

Spread the love

भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बनने पर निकाली रैली
हल्द्वानी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कार्तिक हरबोला का स्वागत हेतु युवा मोर्चा द्वारा एचएन इंटर कॉलेज रामपुर रोड से वाहन रैली निकालकर सिंधी चौराहे होते हुए कालाढूंगी चौराहे से मुखानी चौराहे होते हुए भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊँ संभाग कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई।
कार्यालय में स्वागत समारोह हुआ जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी नैनीताल प्रताप बिष्ट  द्वारा किया गया। उन्होंने कार्तिक हर्बोला को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही कार्तिक के अध्यक्ष बनने से पार्टी मज़बूत होगी ये बात कही। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक हरबोला ने सभी का धन्यवाद किया और युवा साथियों से आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता साथ और मिलकर पार्टी का कार्य करेंगे और आगामी चुनावों में मिलकर कार्य करना है।  कार्तिक हरबोला ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और यह विश्वास जताया कि मैं पूर्ण ईमानदारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूंगा।    इस दौरान लालकुआं विधायक डॉ. मोहन बिष्ट , विधायक नैनीताल सरिता आर्य, प्रदेश महामंत्री भाजपा राजेंद्र बिष्ट जी,प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, मेयर हल्द्वानी जोगेंद्र रौतेला, जिला महामंत्री रंजन बरगली, प्रतिभा जोशी, विनीत अग्रवाल,  मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट ,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला आदि मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश खुल्बे ने किया। इस दौरान पार्षद मधुकर श्रोत्रीय, कनिष्क ढींगरा, कमल रावत, योगेश रजवार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी