मैरिज पैलेस से सोना-चांदी चोरी करने वाले अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

मैरिज पैलेस से सोना-चांदी चोरी करने वाले अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में
रुद्रपुर । संगम मैरिज पैलेस ,आवास विकास (ट्रांजिट कैंप) में शादी के मंडप से दुल्हन के सोने चांदी के चोरी हुए गहने व पैसे ट्रांजिट कैंप पुलिस ने किए बरामद दिनांक 08/02/23 को वादी दिनेश चंद्र पुत्र गोविंद बल्लभ पंत निवासी मल्ला खोल्टा, सुनारी नौला,कोतवाली अल्मोड़ा,जिला अल्मोड़ा ने उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर बाबत 08/02/23 को अपने पुत्र दीपक पंत की बारात,  जो अल्मोड़ा से रुद्रपुर न्यू संगम वाटिका वेंकट हॉल नैनीताल रोड में आई थी। जब बारात गेट पर पहुंची थी और स्वागत का रिबन कट रहा था तो उनके पास मौजूद बैग जिसमें लगभग ₹19000 नगद व दुल्हन को चढ़ाने के लिए आभूषण (सोने का आठ आने का नथ ,चार आने का मांग टीका ,सवा तोले का मंगलसूत्र  ,एक जोडी चांदी की पायल पैरों के एक  जोड़ी चांदी के बिछवे ), को अज्ञात चोर द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध मे दाखिल की गईद्य दाखिल तहरीर के आधार पर थाना ट्राजिट कैम्प में एफआईआर 47/23 धारा 379, आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ मुकदमा उपरोक्त के सफल अनावरण हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकके पर्यवेक्षण व पुलिस अधीक्षक अपराध नगर क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन , प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस टीम द्वारा प्रभावी पतारसी सुरागरसी कर 12 फरवरी को पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोदी मैदान के पास से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त 1- पंकज पाल उर्फ भोला पुत्र  गोविंद पाल, निवासी संतोषी माता मंदिर के सामने खेड़ा,  रुद्रपुर व 2- शाहबाज उर्फ चाइनीज पुत्र आफाक खान,  निवासी लालपुर, थाना किच्छा,  जनपद उधम सिंह नगर को चुराए हुए सोने चांदी के गहनों एवं पैसों के साथ गिरफ्तार किया गया।  अभियुक्त गण को  न्यायालय पेश किया जा रहा है । बरामदा माल -सोने की आठ आने की नथ,सोने चार आने का मांग टीका ,,सोने की सवा तोले का मंगलसूत्र,एक जोड़ी चांदी की पायल ,एक जोड़ी चांदी की पैरों के बिछुए ,चोरी के 2150- रुपये।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    दशहरा पर्व पर गांधी पार्क में रावण दहन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के दबाव से निपटने के लिए यातायात का खाका तैयार हो गया है। मंगलवार सुबह…

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    हल्द्वानी  : नैनीताल जिले में एक महिला सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट करने, उन पर पिस्तौल तानने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एसओजी के एक कांस्टेबल…

    You Missed

    ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों की नो-एंट्री; गांधी पार्क के आसपास रास्ते बंद

    महिला दरोगा पर पिस्तौल तानने के आरोप में SOG कांस्टेबल पर मुकदमा, CO करेंगे जांच

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    उर्मिला सनावर के घर पहुंची CBI टीम, सहारनपुर में VIP एंगल को लेकर बढ़ी हलचल

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    पप्पू गिरधारी मामले में उत्तराखंड पुलिस की SIT सक्रिय, जांच के लिए बरेली पहुंची टीम

    कार या 25 लाख दो, वरना धर्म बदलो..विवाहिता को घर से निकाला,

    फोन बंद, पप्पू गिरधारी लापता, 39 मुकदमों वाला पुराना रिकॉर्ड फिर चर्चा में