कानपुर देहात जिंदा जल मरीं मां-बेटी की मौत मामले में योगी सरकार का  एक्शन एसडीएम हिरासत में,

Spread the love

कानपुर देहात जिंदा जल मरीं मां-बेटी की मौत मामले में योगी सरकार का  एक्शन
एसडीएम हिरासत में, नहीं उठ पाए मां-बेटी के शव
कानपुर। कानपुर देहात में अतिक्रमण हटाने के दौरान जिंदा जल मरीं मां-बेटी की मौत मामले को लेकर योगी सरकार गंभीर हो गई है। एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद को निलंबित करने के बाद हिरासत में ले लिया गया है। एसडीएम से पुलिस पूछताछ कर रही है। लेखपाल को भी हिरासत में लेने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद और लेखपाल अशोक सिंह को दोषी मानते हुए सस्‍पेंड किया गया है।
जेसीबी चालक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल 38 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इलाके के थाना प्रभारी को भी हटा दिया गया है। वहीं मां-बेटी के शव मंगलवार की दोपहर बाद भी नहीं उठ पाए। लोग मुख्यमंत्री को मौके पर बुलाने समेत कई मांगों पर अड़े हैं।
रूरा थानाबक्षेत्र के मड़ौली गांव में सोमवार को एसडीएम मैथा ज्ञानेश्वर प्रसाद की मौजूदगी में पुलिस व राजस्व कर्मियों के साथ गांव के कृष्ण गोपाल दीक्षित की झोपड़ी के पास लगे सरकारी नल मंदिर तोड़ने के साथ ही उसकी झोपड़ी को जेसीबी से ढहा दिया था। ढहाए गए छप्पर में लगी आग से वहां मौजूद कृष्ण गोपाल दीक्षित की पत्नी प्रमिला दीक्षित (44) व उनकी बेटी नेहा (21) की आग से जलकर मौत हो गई। कृष्ण गोपाल गंभीर रूप से झुलस गए थे।
हादसे से वहां अफरातफरी मच गई। लोगों का गुस्सा भड़का तो एसडीएम के साथ ही पुलिस और राजस्वकर्मी भाग निकले थे। अफसरों की छानबीन के बाद देर रात कृष्ण गोपाल के बेटे शिवम की तहरीर पर एसडीएम मैथा सहित 38 के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास आग लगाने सहित कई गंभीर धाराओं में थाने में मुकदमा दर्ज हो गया।
मामले में लेखपाल पर आग लगाने व एसओ रूरा पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों व परिजनों ने  परिवार को पांच करोड़ का मुआवजा, दोनों बेटों के नाम 5-5 बीघा जमीन का पट्टा किए जाने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने व आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव नहीं उठने दिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को बुलाए जाने की मांग भी की। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। गांव में एहतियात के तहत भारी पुलिस बल तैनात है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी