अधिवक्ताओं ने कार्यबहिष्कार कर किया प्रदर्शन

Spread the love

सितारगंज। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने मंगलवार को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार समस्त जमीदारी ग्राम अंतर्गत धारा 210 एलआर एक्ट के कलेक्टर की शक्तियों को असिस्टेंट कलेक्टर में निहित की गई हैं। जिसके अनुसार ही धारा 210 एल आर एक्ट की अपीलों की सुनवाई असिस्टेंट कलेक्टर के यहां की जा रही थी। लेकिन जिलाधिकारी उधम सिंह नगर ने नियुक्त असिस्टेंट कलेक्टर के न्यायालय में लंबित अपीले धारा 210 सुनवाई हेतु अपनी न्यायालय में स्थानांतरित कर ली गई। जो कि स्पष्ट रूप से सरकार के नोटिफिकेशन का उल्लंघन है। इस संबंध में काशीपुर, जसपुर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से 10 दिन पूर्व मिलने का समय मांगा गया था। लेकिन जिलाधिकारी से मुलाकात नहीं हुई। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष दयानंद सिंह, सचिव हरीश चंद शर्मा, एस के सिंह, प्रकाश चंद्र ढाली, अमित कुमार, गुरमीत सिंह, हरीश चंद्र ओली, मंगल सिंह राणा, राम बदन सागर, हयात सिंह कुंवर, पंकज दास, भगवंत सिंह मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी