टनकपुर। टनकपुर कोतवाली में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उप जिला चिकित्सालय के डॉ हेमंत शर्मा ने कोतवाली में समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों का बीपी, शुगर, मधुमेह आदि की जांच की गई। यहां सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, एसएसआई बची सिंह बिष्ट, ठूलीगाड़ चौकी प्रभारी दिलबर सिंह भंडारी, बूम चौकी प्रभारी सोनू बोहरा आदि रहे।




