पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू महिला के शिशु का सिर काट कर गर्भ में छोड़ दिया

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। वहां मेडिकल स्टाफ ने लापरवाही का नमूना पेश करते हुए एक नवजात का सिर काट कर उसे मां के गर्भ में ही छोड़ दिया। इस लापरवाही से 32 साल की हिंदू महिला की जान पर बन आई। अब साख बचाने के लिए सिंध सरकार ने दोषियों का पता लगाने के लिए मेडिकल जांच बोर्ड बना दिया है।

जमशोरो में लियाकत यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में स्त्री रोग इकाई के प्रमुख प्रो. राहील सिकंदर के मुताबिक घटना थारपारकर जिले के गांव में रहने वाली भील हिंदू महिला के साथ हुई। वह क्षेत्र के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र गई थी। वहां कोई स्त्री रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं थी। अनुभवहीन कर्मचारियों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने रविवार को महिला का ऑपरेशन किया। इस दौरान उन्होंने नवजात का सिर काट कर गर्भ में ही छोड़ दिया। महिला की हालत बिगड़ने लगी तो उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां भी इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी। अंत में परिवार उसे एलयूएमएचएस अस्पताल ले गया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    उत्तराखंड में चरमसीमा पर पहुंचा भ्रष्टाचार  गाबा  बेशकीमती जमीनों को बेचने की तैयारी  कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर साधा निशाना

    रुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि प्रदेश की धामी सर कार यूआईडीडीबी का उल्लघन कर प्रदेश की बेशकीमती जमीनों का सौदा करने की योजना बना रही है। चारो…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान