अग्निपथ समय की जरूरत : डोभाल

नई दिल्ली. अग्निपथ योजना को लेकर मंगलवार को सेना ने स्पष्ट किया कि योजना के तहत भर्ती पारदर्शी व निष्पक्ष रहेगी। अग्निवीरों को भी गैलेंट्री अवॉर्ड दिए जाएंगे। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि सेना नौकरी के लिए नहीं है, बल्कि देश सेवा के जज्बे के लिए है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीनों सेनाओं की तरफ से युवाओं को समझाने का प्रयास किया। एयर मार्शल एस.के. झा ने कहा कि एयरफोर्स में अब केवल अग्निपथ योजना के जरिए भर्ती होगी। वायुसेना की युद्धक क्षमता पर समझौता नहीं किया जाएगा। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया अपरिवर्तित रहेगी और सेना में रेजिमेंट व्यवस्था जारी रहेगी। यह योजना सरकार के कई विभागों के बीच विचार-विमर्श के अलावा तीनों सेवाओं और रक्षा मंत्रालय के भीतर लंबे समय तक जारी परामर्श का परिणाम है। अग्निवीर अगर लड़ाई में शामिल होगा तो उसे परमवीर चक्र और ऐसे अन्य सम्मान मिलेंगे। जनरल पुरी कहा कि दुनिया के किसी अन्य देश में भारत जितनी विविधता नहीं है। हमारे यहां 50 फीसदी युवा 25 साल से कम आयु के हैं। हमें इनमें से अधिक से अधिक लोगों को सेना में शामिल करना चाहिए। अब अग्निवीर ही नहीं, अन्य नौसैनिक और सेलर्स भी मर्चेंट नेवी में जा सकेंगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंचे, बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर पहुंच चुके हैं। सीएम धामी ने मंडलसेरा के विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में यूकॉस्ट की ओर से आयोजित दो दिवसीय पांचवें सीमांत पर्वतीय जनपद…

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    You Missed

    दिवाली से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार

    खेत में आपसी विवाद के दौरान युवक को लगी गोली, हालत गंभीर; दिल्ली रेफर

    पत्नी रेखा आर्या की शिकायत के बाद फरार गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से पकड़ा गया

    संदिग्ध खाताधारकों से पूछताछ, कई एटीएम कार्ड बरामद

    इमीग्रेशन संचालक अलीम गिरफ्तार,61 पासपोर्ट भी बरामद  एक डायरी अवैध पिस्टल भी पकड़ी विदेश भेजने के नाम पर करता था ठगी

    जंगलों पर संकट के बादल,वन विभाग ने संरक्षण की कवायद तेज  अतिक्रमण- विकास की दोहरी मार झेल रहे वन -घटते दायरे को थामने,हरियाली बढ़ाने पर जोर