आवारा पशु से टकराई एंबुलेंस, चालक की मौत  

खटीमा। तड़के सुबह आवारा पशु से हुई भीषण दुर्घटना में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई,वही आवारा पशु गाय भी मौके पर खत्म हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस चालक के शव को अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है वही पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

रविवार सुबह प्रयास अस्पताल की एंबुलेंस गड्डा चौकी से मरीज लेकर देर रात रुद्रपुर मेडिसिटी पहचानें गई थी। सुबह वापसी में मच्छी झाला के पास 6 बजे सड़क के बीच में गाय से टकराकर पलट गई ।एंबुलेंस की स्पीड इतनी तेज थी की गाय से टकराकर एंबुलेंस पलट गई और सामने से आ रही मुर्गी से भरे वाहन से भी टकराई,काफी दूर तक एंबुलेंस घसीटते हुए गई। तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर दौड़ पड़े। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक दीपक उम्र लगभग 28 साल की मौत हो गई वही गाय ने भी दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना पुलिस को और अस्पताल को दी गई । मौके पर पहुंची प्रतापपुर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप चिकित्सालय पहुंचाया ,एंबुलेंस को क्रेन से खिंचवा कर प्रतापपुर पुलिस चौकी खड़ा कर दिया गया है। एक बार फिर आवारा पशु की वजह से दुर्घटना में एक मौत हो गई। आवारा पशुओं को लेकर कोई भी ठोस उपाय नहीं होने की वजह से आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है शासन प्रशासन के कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान