संदिग्ध हालातों में टेलर ने फांसी लगाकर दे दी जान

रुद्रपुर। जिले में आत्म हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। थाना गदरपुर क्षेत्र में एक टेलर ने संदिग्ध हालातों में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक को बल्ली पर लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

पुलिस के मुताबिक खानपुर पश्चिम गदरपुर निवासी 18 वर्षीय पवन प्रजापति पुत्र स्व- छोटे लाल रात को खाना खाकर सो गया। रविवार सुबह उसकी मां कमरे की तरफ गई तो पुत्र को फंदे से लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाईयों में छोटा था वह सिलाई का काम करता था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दो भाईयों में पवन छोटा था वह सिलाई का काम करता था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पवन के भाई ने बताया कि कल वह पटाखे खरीदने गोदाम गया था। उसने दिन भर पटाखे बेचे थे। फिर ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्मघाती कदम उठाया।

 

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान