मेयर रामपाल और गुरमीत सिंह ने किया  राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतियोगिता में देहरादून, उधमसिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल आदि जनपदों की टीमें ले रही हिस्सा  

रुद्रपुर। श्री गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज रुद्रपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का मेयर रामपाल सिंह एवं श्री गुरु नानक प्रबंध समिति के प्रबंधक गुरमीत सिंह ने संयुक्त रूप से विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि मेयर रामपाल ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के साथ खेल भी जरूरी हैं। खेल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं। खेल से शरीर फिट होता है। इससे टीमवर्क और लीडरशिप की भावना बढ़ती है। खेल के माध्यम से नीरस जीवन में भी ऊर्जा का संचार होता है। खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव की स्थिति होती है। ऐसे में खेल इस तनाव को दूर करने का बेहतर माध्यम है। वर्तमान में स्पोर्ट्स में बेहतर जॉब के अवसर मिल रहे हैं। भाजपा सरकार खेलों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रोत्साहन दे रही है। आज खेलों में कॅरियर बनाने की संभावनायें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सरकार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दे रही है। ऐसे में अभिभावक की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्हें अपने स्तर पर ही बच्चों को खेल से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। प्रतियोगिता में या तो खिलाड़ी जीतता है या फिर सीखता है। इस अवसर पर प्रबंधक गुरमीत सिंह ने कहा कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में देहरादून, उधमसिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल आदि जनपदों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्या, अध्यक्ष सुरमुख सिंह, प्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति अग्रवाल, जिला खेल समन्वय लक्ष्मण टाकुली, प्रवीण चौहान, सतिंदर कौर, कविता छाबड़ा, दीपा विद्यार्थी, इंदु पांडे, जानकी पंत, अनु चौधरी, दीप कुमार पंत, रघु रावत, उत्तम, अंजली गुप्ता आदि मौजूद थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    रुद्रपुर: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड और कोटद्वार के दीपक कुमार सहित जन हितों के मुद्दों की पैरवी करने वाले अधिवक्ता नवनीश नेगी को मिली धमकी के बाद अधिवक्ताओं…

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    रुद्रपुर :-वीवीआईपी कार्यक्रम हो या फिर महाकुंभ जैसे धार्मिक कार्यक्रम । हमेशा पुलिस का घुड़सवार दस्ता अहम किरदार निभाता है,लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि सीमावर्ती यूपी से सटा…

    You Missed

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी

    चार बडे स्मैक माफियाओं की फ्रिज संपत्ति का होगा सत्यापन  रिफाकत,संजय,फाजिल,सुखविदर है माफिया एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा

    एक करोड़ की फिरौती का खेल, इरम ने रचा सुसाइड का ड्रामा

    13 वर्षीय बालिका की बरामदगी का उठा मुद्दा  एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान